फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चिट फण्ड कंपनी 45 लोगों के लाखों रुपए लेकर फरार

चिट फण्ड कंपनी 45 लोगों के लाखों रुपए लेकर फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
चिट फण्ड कंपनी 45 लोगों के लाखों रुपए लेकर फरार
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र में बीते पांच वर्षों से कार्य कर रही चिटफंड कंपनी क्षेत्र के 45 लोगों का लाखों रुपये लेकर फरार हो गई। पूछताछ करने पता कंपनी मालिकों ने कंपनी को घटा होना बता कर पैसे देने से इंकार कर दिया। इसके बाद स्थानीय एजेंट द्वारा कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है ।
विज्ञापन

भगतपुर (मुरादाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम मल्हूपुरा निवासी अब्दुल सलाम पुत्र अब्दुल वहीद ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की राइट वे म्यूच्यूअल बेनिफिट इंडिया निधि लिमिटेड के डायरेक्टर और मेंबर इशरत अली, शकील अहमद, मोहम्मद गुफरान, हामिद हुसैन, ताहिर, मोहम्मद आक़िल, हरकेश सिंह, अली अहमद आदि आरोपी आक़िल के निवास पर उससे 2014 में मिले और उसको प्रेरित किया की वो इनकी कंपनी में ेक्षेत्रीय जनता का पैसा निवेश कराए जिसका उनको नियमानुसार कमीशन मिलेगा। इस पर वो उनके झांसे में आ गया और 14 जनवरी 2014 से उनकी कंपनी में एजेंट बन गया। क्षेत्र में उसकी छवि अच्छी होने के कारण विभिन्न जगहों के 45 लोगों ने उसकी बात पर भरोसा कर कंपनी में अपने अनुसार पैसे निवेश कर दिए। जो कुल 16 लाख 54 हजार 281 बनती है। मार्च 2018 को कंपनी के दफ्तर क्रमवार बंद होने लगे। इस पर उसके उक्त व्यक्तियों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया की कंपनी को घाटा हो गया है और वो किसी भी निवेशक का पैसा वापस नहीं करेंगे। 10 नवम्बर 2018 को मोहम्मद आक़िल के निवास पर पंचायत हुई। जिसमे सभी 45 निवेशक उसके साथ गए जहाँ पर कंपनी वालों ने निवेश की गई राशि को वापस करने से इंकार कर दिया तथा उसको कानूनी कार्यवाही करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित एजेंट की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed