{"_id":"5c13e203bdec2255ca45531f","slug":"61544806915-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिशी की अधिक रकम कलेम करने का झांसा देकर 75 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पॉलिशी की अधिक रकम कलेम करने का झांसा देकर 75 लाख ठगे
Updated Fri, 14 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
पॉलिसी से अधिक रकम क्लेम करने का झांसा देकर 75 लाख ठगे
पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पिता की पॉलिसी की अधिक रकम क्लेम करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से तीन लोगों ने 75 लाख रुपये की ठगी की। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में परमिंदर सिंह (29) वासी गांव भड़ोली भन थाना ममदोट ने कहा कि शिव राज वासी पाली मारवल राजस्थान, रमेश भट्टी और तरशिला वासी सरगंगा राम अस्पताल नर्सिंग हॉस्टल रजिंदर नगर नई दिल्ली ने उसे फोन करके उसके पिता की पॉलिसी की अधिक रकम क्लेम करने का झांसा दिया। तीनों ने अलग-अलग फोन कर क्लेम अधिक वसूलने की बात कहकर उससे अपने-अपने खातों में धनराशि जमाकर करवाई। इस तरह करके उसने तीनों के खातों में लगभग 75 लाख रुपये जमा करवा दिए। जब उसने बैंक जाकर पॉलिसी की रकम संबंधी पूछताछ की तो उसे पता चला कि जिन लोगों ने उसे टेलीफोन किया था, उन्होंने उसके साथ ठगी मारी है। परमिंदर सिंह ने इस संबंधी एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर तफ्तीश कर थाना सिटी पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई सुखचेन सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।