फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आर्थिक तंगी के चलते नौजवान ने की खुदकुशी

आर्थिक तंगी के चलते नौजवान ने की खुदकुशी

Mon, 21 May 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते नौजवान ने की खुदकुशी
आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी
विज्ञापन

मुदकी (फिरोजपुर)। 30 वर्षीय युवक ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की तीन साल पहले शादी हुई थी और दो साल का बच्चा है। वह मेहनत मजदूरी का काम करता था। घटना रविवार मुदकी के वार्ड नंबर-आठ में रात्रि करीब 11.30 बजे घटी है। थाना मुदकी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मनदीप सिंह (30) पुत्र गुरमेल सिंह वासी वार्ड नंबर-आठ मुदकी की शादी तीन साल पहले हुई थी। दो साल का एक बच्चा है। मनदीप मेहनत मजदूरी का काम करता था। दिमागी तौर पर परेशान भी रहता था। आर्थिक तंगी से भी गुजर रहा था। रविवार रात लगभग 11.30 बजे उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मनदीप का पिता गुरमेल सिंह चंडीगढ़ में काम करता है। पुलिस ने सोमवार को फिरोजपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कर मनदीप का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed