{"_id":"5a466ee04f1c1b96698bbced","slug":"61514565344-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा बेचने वाले व दड़ा-सट्टा लगाने वाले काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशा बेचने वाले व दड़ा-सट्टा लगाने वाले काबू
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा बेचने वाले और दड़ा-सट्टा लगाने वाले काबू
जालंधर। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर थाना कैंट पुुलिस ने नशा बेचने और दड़ा-सट्टा का कारोबार करने वालों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह घुम्मण ने कहा कि एएसआई जसवंत सिंह ने टी प्वाइंट धोबी घाट कैंट से आरोपी राजेश कुमार से 140 ग्राम चरस बरामद की है। राहुल अग्रवाल निवासी कैंट राजू ढाबा के पास दड़ा सट्टा की पर्ची लगा रहा था। एसआई संजीव कुमार ने उसको काबू कर 4730 रुपये बरामद कर मामला दर्ज किया है। एएसआई जगदीश लाल ने विमल किशोर निवासी परागपुर जो कैंट लेबर चौक पर दड़ा पर्ची लगा रहा था, को भी काबू कर 1200 रुपये बरामद कर मामला दर्ज किया है। हैड कांस्टेबल सुखदेव सिंह ने आरोपी गगन निवासी कैंट के मोहल्ला नंबर 10 को दड़ा-सट्टा लगाते काबू किया। उससे 2110 रुपये बरामद कर मामला दर्ज किया है।