फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मीरथल एरिया में अवैध माइनिंग करते 1 जेसीबी और 3 टिप्पर जब्त

मीरथल एरिया में अवैध माइनिंग करते 1 जेसीबी और 3 टिप्पर जब्त

Thu, 17 Jan 2019 10:03 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
मीरथल एरिया में अवैध माइनिंग करते 1 जेसीबी और 3 टिप्पर जब्त
अवैध माइनिंग करते एक जेसीबी और तीन टिप्पर जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। प्रदेश सरकार भले ही राज्य में अवैध माइनिंग पर रोक लगाने के दावे करती नहीं थकती लेकिन हालात इसके बिल्कुल विपरीत ही दिखाई देते हैं। जिले के कई क्षेत्रों में खड्डों, नालों, चक्की नदी, रावी नदी, छोंछ खड्ड में दिन ढलते व तड़के जेसीबी मशीनों व पोकलेन मशीनों से माइनिंग करने में माफिया डट जाता है। जिला माइनिंग अधिकारी गगन ने नंगलभूर क्षेत्र में गांव गुगरां स्थित खड्ड में दबिश देकर अवैध रूप में माइनिंग में लगे एक जेसीबी मशीन व तीन टिप्परों को कब्जे में लिया है। एमओ गगन ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी कि गांव गुगरां के पास कुछ लोग अवैध रूप से माइनिंग कर रहे हैं। छापामारी के दौरान एक जेसीबी और तीन टिप्परों को कब्जे में लिया गया है। इन पर नियमानुसार बनती करवाई की जा रही है।

फोटो:-2-थाना नंगल भूर पुलिस ने कब्जे में लिए वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed