फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फायनांसर से दुखी होकर सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या

फायनांसर से दुखी होकर सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
फायनांसर से दुखी होकर सरकारी कर्मचारी ने की आत्महत्या
फाइनेंसर से परेशान सरकारी कर्मचारी ने जान दी
विज्ञापन

अबोहर। गांव रामसरा निवासी वाटर एवं सैनिटेशन विभाग में कार्यरत कर्मचारी ने शुक्रवार को फाइनेंसर की धमकी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना सिटी वन पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस के अनुसार करीब 45 वर्षीय कालूराम पने शुक्रवार दोपहर नेहरू पार्क में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। यहां से डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बाबा फरीद मेडिकल कालेज फरीदकोट रैफर कर दिया। फरीदकोट ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कालूराम ने सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने कुछ समय पूर्व एक फाइनेंसर से कुछ रकम उधार ली थी। उसने लाखों रुपये वापस कर दिए। इसके बाद भी फाइनेंसर फिर से उसे पैसे देने के लिए धमकियां दे रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे राकेश के बयान व सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed