फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी काबू

बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी काबू

Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी काबू
बच्ची से दुराचार करने का आरोपी काबू
विज्ञापन

दो दिन के पुलिस रिमांड में स्वीकार किया अपना जुर्म
खेलमंत्री के भाई ने पीड़ित परिवार को दिए बीस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। सात साल की बच्ची के साथ दुराचार करने वाला आरोपी राजेश धवन उर्फ बिट्टू धवन दो दिन के पुलिस रिमांड पर अपना जुर्म कबूल गया। पुलिस ने आरोपी को दुकान ले जाकर वहां से वो सामान बरामद किया जो दुराचार दौरान इस्तेमाल किया था। इसके अलावा खेलमंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भाई गुरु हरदीप सिंह सोढ़ी ने पीड़ित परिवार को बीस हजार रुपये दिए और कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी।
डीएसपी जसवीर सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश धवन को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया था। रिमांड दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। साथ में कहा कि जो अपराध उसने किया है, उसे जीन का हक नहीं है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा। दुकान में बच्ची के साथ दुराचार करते समय इस्तेमाल किया सामान भी पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन

इस मौके पर खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के भाई गुरु हरदीप सिंह सोढी ने 20 हजार रुपये की मदद लड़की के परिवार वालों को दी और सख्त से सख्त करवाई करवाने का विश्वास दिलाया और उन्होंने कहा की वह पंजाब सरकार से एस.सी एक्ट की जो भी सहायता मिलती है उसे दिलाने के लिए हर संभव तक कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार रात सात साल की बच्ची के साथ पचास साल का करियाना दुकानदार राजेश धवन द्वारा दुराचार करने की वीडियो वायरल हुई थी। जिसे देखते ही तुरंत पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। आरोपी ने बच्ची को टाफी देने की लालच देकर उसके साथ दुराचार किया था।
---------------------------
फोटो संख्या-28एफजेडआरपी05
कैप्शन--गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) पुलिस ने बच्ची से दुराचार करने वाले आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed