फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पांच ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

पांच ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

Tue, 17 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पांच ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार
हेरोइन समेत एक तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

लांबड़ा पुलिस ने शराब बेचने वाला भी दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहाती क्षेत्र में पड़ते थाना लांबड़ा की पुलिस ने एक तस्कर को पांच ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकुश थापर निवासी मोहल्ला आर्य जिला होशियारपुर के रूप में हुई है।
थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि पुलिस टीम वंडरलैंड के रास्ते पर मौजूद थी। वहां से गुजर रहे आरोपी अंकुश थापर को पुलिस ने रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने पांच ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी अंकुश ने बताया कि वह होशियारपुर के ही रहने वाले लुंडी नामक व्यक्ति से 4200 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हेरोइन खरीदता था और फिर उसे 5000 रुपये के हिसाब से आगे बेचता था।
विज्ञापन

इसके अलावा लांबड़ा पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले दो भाइयों में से एक को काबू किया है। आरोपी की पहचान इकबाल सिंह उर्फ काली निवासी कलियानपुर के रूप में हुई हैं। थाना प्रभारी पुष्प बाली ने कहा कि शराब तस्करी करने वाले दोनों भाई जसपाल उर्फ जस्सा और इकबाल उर्फ काली कुछ दिनों पहले कलियानपुर कालोनी में बने ट्रीटमेंट प्लांट की मोटर वाले कमरे पर प्लास्टिक के बोरे में शराब की बोतलें भरकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस रेड पड़ने पर दोनों आरोपी 47 बोतल शराब वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके घरों और ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी इकबाल सिंह उर्फ काली को काबू कर लिया गया। आरोपी से उसके भाई जसपाल उर्फ जस्सा के बारे में पूछा जा रहा हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि अरोपी इकबाल सिंह उर्फ काली गांव के ही रहने वाले विजय कुमार से खराब की पेटी लेकर आगे बेचने का काम करता था। इस पर पहले से करीब पांच केस दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ खन्ना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed