{"_id":"5b3119984f1c1b6d4d8b88a3","slug":"51529944472-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारी पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटवारी पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा
Updated Mon, 25 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
15 हजार रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। खेत में कच्ची वारी को पक्की कराने की एवज में नहरी विभाग के पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने मलोट के गांव खाने की ढाब से रंगे हाथों काबू किया है। पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खाने की ढाब निवासी हरपिंदर सिंह ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया था कि उसके खेत को नहरी पानी की कच्ची वारी चल रही थी। वह उसे पक्की कराना चाहता था। जिसके लिए उसने विभाग को आवेदन दिया था। वारी को पक्की करने के लिए नहरी विभाग के पटवारी गुरचरण सिंह ने उससे 70 हजार रुपये की मांग की थी। मगर बाद में 22 हजार रुपये में समझौता हो गया था। इनमें से सात हजार पहले दिए जा चुके थे। जबकि 15 हजार सोमवार को देने थे। किसान हरपिंदर सिंह ने विजिलेंस ब्यूरो से मामले की शिकायत की। जिसके बाद विलिजेंस ब्यूरो यूनिट फाजिल्का के अमनदीप सिंह, जगजीत सिंह, मशिंदर सिंह, किक्कर सिंह, कश्मीर सिंह, राजिंदर सिंह के साथ गांव खाने की टीम पहुंचे। जैसे ही पटवारी गुरचरण सिंह ने किसान हरपिंदर सिंह से 15 हजार रुपये पकड़े तो विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने मामले में गवाह पावरकॉम के एसडीओ फाजिल्का विक्रम कंबोज व फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी अरुण बब्बर की मौजूदगी मे आरोपी पटवारी गुरचरण सिंह को हिरासत में ले लिया।