{"_id":"5a71f3ed4f1c1b7f268b784e","slug":"51517417453-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी साथ मिल की पति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी साथ मिल की पति की हत्या
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
अबोहर माइनर से मिला था लापता बसंत सिंह का शव
हत्या में इस्तेमाल सूआ और ईंट बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
गांव महराजवाला निवासी बसंत सिंह का शव बीते दिनों अबोहर माइनर से मिला था। पुलिस जांच में सामने आया कि बसंत की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल सूआ और ईंट भी बरामद कर ली है।
बुधवार को थाना सदर में पत्रकार वार्ता में एसपी (डी) बलजीत सिंह सिद्धू, डीएसपी गुरतेज सिंह और थाना सदर प्रभारी पेरिविंकल ग्रेवाल ने बताया कि जिले के गांव महराजवाला निवासी बसंत सिंह (43) पुत्र कौर सिंह 15 जनवरी से लापता था। उसका शव 25 जनवरी की शाम को महराजवाला के पास अबोहर माइनर से बरामद हुआ था। शव की पहचान न होने के कारण पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में रखवा दिया था। 26 जनवरी की सुबह बसंत सिंह के भाई जसवंत सिंह ने शव की पहचान की थी।
उसने थाना सदर पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी भाभी कुलदीप कौर उर्फ अमनी के गांव लहरा मोहबत (बठिंडा) निवासी सिकंदर सिंह उर्फ बंटी से संबंध थे। इस कारण अक्सर ही घर में कलह रहता था। 15 जनवरी से उसका भाई लापता था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। एसपी (डी) ने बताया कि मृतक बसंत सिंह की पत्नी ने पांच दिन बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। इस कारण शव मिलने के बाद उन्हें संदेह हो गया था। गिरफ्तारीके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने माना कि बर्फ तोड़ने वाले सूए से हत्या कर उन्होंने ईंट मार कर उसकी पहचान बिगाड़ने की कोशिश भी की थी। उनसे कत्ल के समय इस्तेमाल किया गया सूआ व ईंट भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने चारों आरोपी सिकंदर सिंह उर्फ बंटी, कुलदीप कौर उर्फ अमनी, करन उर्फ गग्गी और एक नाबालिग को काबू कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।