फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सहायक कमिश्नर सेल टैक्स व रिसोर्ट का सीए को विजिलेंस ने दबोचा

सहायक कमिश्नर सेल टैक्स व रिसोर्ट का सीए को विजिलेंस ने दबोचा

Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
सहायक कमिश्नर सेल टैक्स व रिसोर्ट का सीए को विजिलेंस ने दबोचा
सहायक कमिश्नर सेल टैक्स और रिसोर्ट का सीए गिरफ्तार
विज्ञापन

पैनल्टी लगाने की धमकी देकर वसूले ढाई लाख, दो लाख और मांगने पर पीड़ित ने दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। जालंधर के ब्यूरो ने होशियारपुर के व्हाइट हाउस रिसोर्ट के मालिक से रिश्वत लेने के आरोपी एईटीसी कम सहायक कमिश्नर सेल टैक्स (जीएसटी विंग) हरमीत सिंह और रिसोर्ट के सीए रमन सोंधी को गिरफ्तार किया है। दोनों व्हाइट हाउस के मालिक को पैनल्टी डालने की डराकर रिश्वत ले रहे थे।
एसएसपी विजिलेंस दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि तारा सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी पिंड तलवंडी सलां थाना टांडा होशियारपुर ने उन्हें शिकायत दी थी कि 28 फरवरी को उनके रिजार्ट में सहायक कमिश्नर सेल टेक्स हरमीत सिंह ने अपनी टीम के साथ छापा मारा और दस्तावेज कब्जे में लिए थे। बकौल तारा सिंह, हरमीत सिंह ने उन्हें अपने सीए रमन सोंधी सहित एक मार्च को दफ्तर में बुलाया था। वहां पहुंचने के बाद जीएसटी अधिकारी हरमीत सिंह ने उन्हें डराया कि उनकी करीब एक साल की जीएसटी रिटर्न पेंडिंग है। जिसका भुगतान और पेनल्टी एक करोड़ बनता है। एसएसपी के मुताबिक, अधिकारी हरमीत सिंह की पैनल्टी की राशि सुनकर शिकायतकर्ता तारा सिंह डर गया और उन्हें कहने लगा कि उनका तो इतना काम भी नहीं है कि वह एक करोड़ की राशि बतौर पैनल्टी जमा कर सके। इस पर हरमीत सिंह ने उन्हें 50 लाख भरने की बात कही लेकिन शिकायतकर्ता 20 लाख रुपये पेनल्टी भरने पर तैयार हो गया। हरमीत सिंह ने शिकायतकर्ता को कहा कि वह आठ लाख रुपये बैंक में सरकारी खाते में जमा करा दें और बाकी ढाई लाख रुपये उसे बतौर रिश्वत दे दे। तारा सिंह ने ढाई लाख रुपये हरमीत सिंह को सीए के जरिये भिजवा दिए। जिसके बाद हरमीत सिंह ने 50 हजार रुपये और मांगे तो शिकायतकर्ता ने फिर से सीए के जरिये हरमीत सिंह को भिजवा दिए। जीएसटी अधिकारी हरमीत सिंह ने रिश्वत की 2 लाख की और मांग की। इसके बाद शिकायतकर्ता ने रुपये न देने की बात कही तो सहायक कमिश्नर ने उसे जब्त दस्तावेज वापस न देने और मोटी पैनल्टी डालने की धमकी दी।
विज्ञापन

परेशान होकर तारा सिंह ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्यूरो में कर दी। इसके बाद डीएसपी विजिलेंस दलबीर सिंह को कार्रवाई के आदेश दिए गए। डीएसपी ने योजना बनाकर सहायक कमिश्नर को दो लाख रुपये देने के लिए शिकायतकर्ता तारा सिंह को राजी किया जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने 2 लाख की रिश्वत हरमीत सिंह को सीए के सामने दी तो विजिलेंस टीम ने सहायक कमिश्नर हरमीत सिंह और सीए रमन सोंधी को रिश्वत के रुपयों सहित गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने दोनों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों से पूछताछ कर बाकी बरामद करने की कोशिश की जा रही है और विजिलेंस की टीम उनके निवास पर भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed