{"_id":"5ca8dc45bdec222aaf37ceab","slug":"41554570309-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली नेता के शैलर से","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाली नेता के शैलर से
विज्ञापन
अकाली नेता की सांझेदारी वाले शैलर से 805 पेटी शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नवांशहर। सीआईए स्टाफ ने राहों नगर काउंसिल प्रधान और सीनियर अकाली नेता हेमंत बोबी की सांझेदारी वाले शैलर से 805 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में हेमंत कुमार बोबी, उनके दो अन्य सांझेदारों सहित कुल 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। बोबी के सांझेदार गौरव चोपड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि राहों में दो दुकानें ठेकेदारों को दी हुई हैैं। ठेकेदार का उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में थोड़ी रिपेयर चल रही है और दुकान पर शराब नहीं रखी जा सकती। अगर उन्हें शैलर में जगह मिल जाए, तो वे अगले दिन वहां से शराब उठवा लेंगे। उन्होंने ठेकेदार को अपनी सहमति दे दी। रात को उन्हें पता चला कि शराब अवैध है। उन्होंने कहा कि शराब से उनका व उनके किसी पार्टनर का कोई लेना देना नहीं है।