फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मुनाफा देख जीजा ने कॉलेज में पढ़ने वाले साले को भी बनाया तस्कर

मुनाफा देख जीजा ने कॉलेज में पढ़ने वाले साले को भी बनाया तस्कर

Thu, 14 Feb 2019 10:39 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
मुनाफा देख जीजा ने कॉलेज में पढ़ने वाले साले को भी बनाया तस्कर
हेरोइन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार
विज्ञापन

जीजा ने कॉलेज में पढ़ने वाले साले को भी बनाया तस्कर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। स्थानीय कमिश्नरेट पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन के साथ जीजा-साला को गिरफ्तार किया है। वह दिल्ली के द्वारका से हेरोइन लाकर पंजाब में बेचते थे। जीजा काफी से समय से नशा तस्करी कर रहा था। बाद में उसने 20 साल के साले को भी इसमें शामिल कर लिया।
कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डीसीपी गुरमीत सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया था कि इंस्पेक्टर रेशम सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि जालंधर में हेरोइन की सप्लाई होने वाली है। इसके आधार पर इसकी बिनाह पर प्रतापपुरा रोड पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान सुबेग सिंह निवासी लाटिया व उसके साले जतिंदर सिंह निवासी दोलावाला को 1.5 किलो हेरोइन के साथ दबोच लिया गया।
विज्ञापन

कमिश्नर भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया कि सुबेग सिंह की उम्र 35 साल के करीब है और वह नशे का आदी थी। इसके बाद वह खुद हेरोइन बेचने के कारोबार में आ गया। वह दिल्ली से सात लाख रुपये किलो के हिसाब से हेरोइन लाता था। इसको वह 13 लाख रुपये प्रति किलो पंजाब में छोटे-छोटे तस्करों और नशेड़ियों को बेचता था। इससे पहले कपूरथला पुलिस ने दो बार सुबेग पर तस्करी का केस दर्ज किया था। हेरोइन के धंधे में मुनाफा देखकर सुबेग सिंह ने आईटीआई मोगा के छात्र अपने साले जतिंदर को भी साथ मिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed