फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मध्य प्रदेश से अफीम तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश से अफीम तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Jan 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से अफीम तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
मध्य प्रदेश से अफीम तस्करी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

जालंधर। कमिश्नरेट पुलिस ने मध्य प्रदेश से अफीम की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त कर तीन तस्करों को काबू किया है। उनके पास से 4.5 किलो अफीम बरामद की गई है। आरोपी तस्कर सेबों की खेप छोड़ने के लिए एमपी गए थे और लौटते समय सस्ती अफीम लेकर पंजाब आ गए ताकि इसको बेचकर मुनाफा कमाया जा सके।
कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जंडियाला चौकी पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी। इंस्पेक्टर रेशम सिंह को सूचना मिली कि एक ट्रक में अफीम की खेप आ रही है। इसके बाद ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया जिसमें सवार गुरमेल सिंह, बेअंत सिंह निवासी डल्लियांवाली मानसा, सुलतान सिंह निवासी रसूलपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुलतान सिंह 18 साल का है और बीए दूसरे वर्ष का विद्यार्थी है। वह राजस्थान के झालावाड़ पीजी कालेज में स्टडी कर रहा है। पैसे के लालच में नशा तस्करी के दलदल में उतर गया। वहीं 48 साल के गुरमेल सिंह ने बताया कि उसने ट्रक खरीदा हुआ है और वह 14-15 जनवरी को जेएंडके से सेब की खेप लेकर एमपी गया था। वहां उसने एमपी के गांव आंगड़ से अफीम की खेप खरीदी थी। जिसको पंजाब लाकर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed