फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाइक सवार तीन लुटेरों ने सेवा केंद्र के कर्मी से लूटे सवा लाख

बाइक सवार तीन लुटेरों ने सेवा केंद्र के कर्मी से लूटे सवा लाख

Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार तीन लुटेरों ने सेवा केंद्र के कर्मी से लूटे सवा लाख
बाइक सवार तीन लुटेरों ने सवा लाख छीने
विज्ञापन

कर्मी बैंक में जमा करवाने जा रहा था धनराशि
पुुलिस ने तीन अज्ञात लुटेरों पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)। गांव मोहनके उताड से गुजरती नहर के पुल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने सरकारी सेवा केंद्र के कर्मी से सवा लाख रुपये लूट लिए। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़ित कर्मी के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सेवा केंद्र गुरुहरसहाए में तैनात मनीश कुमार पुत्र प्रेमजीत शर्मा वासी मोगा स्ट्रीट गुरुहरसहाए ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह सेवा केंद्र से एक लाख 24 हजार 400 रुपये लेकर बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही वह गांव मोहनके उताड से गुजरने वाली नहर के पुल पर पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन युवक उसकी बाइक के बराबर पहुंचे। उन्होंने बाइक की चाबी निकालकर उसकी बाइक बंद कर दी। उसके बाद उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और पैसों वाला बैग छीनकर फरार हो गए। उक्त मामले की जांच पड़ताल कर रहे थाना गुरुहरसहाए के एएसआई महिंदर सिंह ने मनीश के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed