फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एटीएम में पासवर्ड चोरी कर 3 लोगों के खातों से उड़ाए सवा लाख

एटीएम में पासवर्ड चोरी कर 3 लोगों के खातों से उड़ाए सवा लाख

Tue, 22 Jan 2019 09:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
एटीएम में पासवर्ड चोरी कर 3 लोगों के खातों से उड़ाए सवा लाख
एटीएम पासवर्ड चोरी कर खातों से उड़ाई नगदी
विज्ञापन

सीआरपीएफ जवान सहित तीन लोगों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
10 जनवरी को पकड़ा गया था हरियाणा का नौसरबाज, साथी कर रहा वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ढांगू रोड एसबीआई एटीएम के पासवर्ड पता लगाकर सवा लाख रुपये निकाल लिए गए। सीआरपीएफ जवान सहित तीनों लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 2 में मामले की शिकायत दी है। एसबीआई मैनेजर ने जब 8 जनवरी की सीसीटीवी रिकार्डिंग खंगाली तो फुटेज में पता चला कि एटीएम चैंबर में 4 घंटे तक एक युवक लोगों के पासवर्ड नोट करता रहा। इसी दौरान उसने लोगों के पैसे निकलवाए और अकाउंट से ऑनलाइन शॉपिंग भी हुई।
बजरी कंपनी निवासी सीआरपीएफ जवान संजीव सैनी ने बताया कि उसका 5 जनवरी को नया एटीएम कार्ड घर पर आया था। वह एटीएम बूथ पर पिन कोड जनरेट करने गया था। इसके बाद 15 जनवरी को उसे 20 हजार व 5 हजार रुपये निकलने के दो मैसेज आए। उसने पता करवाया तो बिहार के गया से ट्रांजेक्शन हुई थी। मीरपुर कालोनी निवासी रिटायर्ड मास्टर हरभजन ने बताया कि वह 8 जनवरी को ढांगू रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसे निकालने गया था। इसके बाद 11 जनवरी को उसे फोन पर दो बार 20-20 हजार निकलने के मैसेज आए। व उसने बैंक जाकर चैक करवाया तो पता चला कि दिल्ली के पहाड़गंज साइड से ट्रांजेक्शन हुई है।
विज्ञापन

डेयरीवाल निवासी रामलाल ने बताया कि उसकी पत्नी बलजीत रानी 8 जनवरी को नए एटीएम कार्ड के पिन जनरेट करवाने के लिए ढांगू रोड स्थित एसबीआई मेन ब्रांच के एटीएम में गई थी। उसने उस वक्त 10 हजार रुपए निकलवाए थे। उसे 19 जनवरी को मैसेज आए कि उनके अकाउंट से 60 हजार रुपए निकल गए हैं। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी रविंद्र रूबी का कहना है कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर जांच करेगी। पुलिस को शक है कि 10 जनवरी को गुरदासपुर रोड पर एसबीआई के एटीएम से पकड़े गए हरियाना निवासी अनिल कुमार के साथी मुनीष ने यह काम किया है। वह फरार चल रहा है, उसे जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed