फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बहू ने चुनरी का फंदा लगाकर की खुदकुशी

बहू ने चुनरी का फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 27 Dec 2018 10:43 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
बहू ने चुनरी का फंदा लगाकर की खुदकुशी
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन

ससुराल वालों पर सास के प्रेमी से जबरन संबंध बनाने को मजबूर करने का आरोप
पुलिस ने सास, ससुर समेत तीन पर किया मामला दर्ज, फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। सास अपने प्रेमी के साथ बहू को संबंध बनाने के लिए मजबूर करती थी। इस बात से परेशान होकर बहू ने चुनरी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। थाना सिटी पुलिस ने वीरवार को मृतक के पिता के बयान पर सास, ससुर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त तीनों आरोपी फरार हैं।

मृतक रितू के पिता केवल किशन (54) पुत्र गोकल चंद भंडारी वासी अमरकोट थाना वलटोहा जिला तरनतारन ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनकी बेटी रितू की शादी पलविंदर कुमार सहगल के बेटे गौरव सहगल वासी गली कंबोज नगर सिटी फिरोजपुर के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। गौरव मलयेशिया गया हुआ है। केवल ने पुलिस को बताया कि रितू की सास ज्योति के निर्मल सिंह उर्फ प्रिंस वासी मक्खू गेट फिरोजपुर से संबंध थे। इसका रितू विरोध करती थी। ससुराल वाले रितू को निर्मल से संबंध बनाने को मजबूर करते थे। इसी बात से तंग आकर रितू ने चुनरी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी पुलिस ने केवल किशन के बयान पर सास ज्योति, ससुर पलविंदर कुमार व निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई शर्मा सिंह कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed