फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कांग्रेसी नेता की जमीन से अवैध शराब का जखीरा बरामद, करीब 400 पेटी अवैध शराब बरामद

कांग्रेसी नेता की जमीन से अवैध शराब का जखीरा बरामद, करीब 400 पेटी अवैध शराब बरामद

Thu, 13 Sep 2018 09:44 PM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता की जमीन से अवैध शराब का जखीरा बरामद, करीब 400 पेटी अवैध शराब बरामद
कांग्रेसी नेता की जमीन से अवैध शराब का जखीरा बरामद
विज्ञापन

आबकारी व कराधान विभाग ने छापामारी कर बरामद की 400 पेटी
ट्राली और गाड़ियों में रखा गया था छिपाकर, अरुणाचल और हरियाणा से लाया गया था
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। कांग्रेसी नेता सुक्खा फोलड़ीवाल की कृषि भूमि पर एक्साइज विभाग ने छापामारी कर करीब 400 पेटी शराब बरामद की है। यह शराब अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा से लाई गई थी। शराब की खेप ट्राली व चौपहिया वाहनों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने सुक्खा फोलड़ीवाल के भाई सतिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है। वहीं डिप्टी एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर जसपिंदर सिंह का कहना है कि एक्साइज विभाग जालंधर कमिश्नर पुलिस को केस दर्ज करने के लिए सिफारिश कर दी है।
फोलड़ीवाल पर शराब की तस्करी के आरोप लंबे समय से लग रहे थे। कई मामले दर्ज भी किए गए थे। डीईटीसी जसपिंदर सिंह ने बताया कि एक्साइज विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि सुक्खा फोलड़ीवाल के संरक्षण में अवैध शराब की खेप गांव मे विभिन्न स्थानों पर स्टोर की गई है। इसको अवैध रूप से आगे सप्लाई किया जाना है। सूचना मिलते ही एक्साइज विभाग की टीम ने डीईटीसी जसपिंदर सिंह के नेतृत्व में विभाग के स्टाफ ईटीओ नीरज शर्मा, ईटीओ दीवान चंद, गौतम गोबिंद, दीपक कुमार, रमन भगत सहित कमिश्नरेट के थाना जमशेर की पुलिस को साथ लेकर गांव फोलड़ीवाल में छापामारी की तो वहां पर शराब का जखीरा मिला। मौके पर सफारी गाड़ी, ट्रैक्टर ट्राली समेत तीन वाहन जब्त किए गए। इनमें शराब रखी गई थी।
विज्ञापन

बरामद की गई अवैध शराब हरियाणा, चंडीगढ़ व अरूणाचल से मंगवाई गई थी। जहां से खेप बरामद की गई वहां चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। एक्साइज विभाग के पास सूचना इतनी पुख्ता थी की टीम ने तुरंत सभी वाहन जब्त किए। वाहनों को इंस्पेक्टर बिमलकांत की टीम ने कब्जे में ले लिया। पुलिस को मौके से सुक्खा फोलड़ीवाल का भाई सतिंदर हत्थे चढ़ गया। उसे हिरासत में ले लिया गया है। जमीन कांग्रेसी नेता सुक्खा फोलडीवाड़, उसके भाई और पिता के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed