फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   चोरों ने काजू-बादाम खाते हुए की करियाने की दुकान में चोरी

चोरों ने काजू-बादाम खाते हुए की करियाने की दुकान में चोरी

Tue, 05 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने काजू-बादाम खाते हुए की करियाने की दुकान में चोरी
करियाने की दुकान से 30 हजार चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
बस्ती शेख की दुकान से दो चोर 30,000 रुपये चुरा ले गए। चोर जातेे समय दुकान का सारा सामान भी अपने साथ ले गए। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक दीपक सिक्का ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

दीपक सिक्का की बस्ती शेख स्थित बड़ा बाजार में करियाने की दुकान है। रात में वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। सुबह जब सिक्का अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो उसके ताले टूटे हुए थे। उसने अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था। गल्ले में पैसे भी नहीं थे। उन्होंने बताया कि रात करीब 2 बजे चोरों ने दुकान के ताले तोड़े। दो चोरों ने अंदर दाखिल होकर गल्ले से 30,000 रुपये नकदी चुरा ली। दुकान से करियाने का सामान भी चुरा लिया। जाते जाते चोर दुकान पर पड़े काजू बादाम भी अपने साथ ले गए। चोरी की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed