फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने निगला जहर, मौत

पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने निगला जहर, मौत

Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने निगला जहर, मौत
पति की पिटाई से क्षुब्ध महिला ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। नरोट जैमल सिंह के गांव कजले में महिला ने पति की पिटाई से क्षुब्ध होकर जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक अमनदीप कौर के पिता ने पति संतोख सिंह पर दहेज में बाइक नहीं देने पर पिटाई करने का आरोप लगाया।

थाना नरोट जैमलसिंह की पुलिस ने आरोपी पति पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। गुरदासपुर के गांव नारंगपुर दोरांगला निवासी महिला के पिता गुरमीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी अमनदीप कौर की शादी चार साल पहले नरोट जैमल सिंह के गांव कजले में संतोख सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति दहेज में बाइक की डिमांड कर पीटता रहा। आए दिन पिटाई से परेशान उसकी बेटी ने 11 मार्च को कोई जहरीली वस्तु निगल ली। गुरदासपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान 12 मार्च को उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि आरोपी पति पर मामला दर्ज किया है। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed