फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ढांगू रोड एसबीआई एटीएम पर युवक को बातों में उलझा ठग ने उड़ाए 40 हजार

ढांगू रोड एसबीआई एटीएम पर युवक को बातों में उलझा ठग ने उड़ाए 40 हजार

Thu, 17 Jan 2019 10:26 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
ढांगू रोड एसबीआई एटीएम पर युवक को बातों में उलझा ठग ने उड़ाए 40 हजार
एटीएम पर युवक को बातों में उलझा ठग ने उड़ाए 40 हजार
विज्ञापन

नए एटीएम कार्ड का पिन जेनरेट करने पहुंचा था युवक, सात दिन बाद निकलवाए पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। ढांगू रोड स्थित एसबीआई एटीएम पर एक ठग ने एटीएम का पिन कोड जनरेट कर रहे युवक को बातों में उलझाकर कार्ड बदल लिया और 40 हजार रुपये निकलवा लिए। गांव कानपुर निवासी सतनाम ने थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका अकाउंट एसबीआई में है। उसने एटीएम के लिए अप्लाई किया था। 7 जनवरी को उसका एटीएम घर पहुंचा। 8 जनवरी को वह ढांगू रोड स्थित एसबीआई एटीएम में कार्ड का पिन कोड जनरेट करने गया। उसके पीछे एक व्यक्ति आकर खड़ा हो गया। उस व्यक्ति ने उससे बात करनी शुरू कर दी और उसे बातों में उलझा लिया। सतनाम का कहना है कि आरोपी ने उसका एटीएम कार्ड पकड़ा और पिन कोड नोट कर लिया। वह कोड जनरेट करने के बाद घर आ गया। 15 जनवरी को उसे मोबाइल पर मैसेज आए कि उसके अकाउंट से 20-20 हजार रुपये की ट्रांजेक्शन दो बार हुई है। अगले दिन वह बैंक में गया और एटीएम ब्लाक करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed