फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अज्ञात व्यक्तियों ने भाई महां सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल को बनाया निशाना

अज्ञात व्यक्तियों ने भाई महां सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल को बनाया निशाना

Tue, 20 Nov 2018 05:23 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्तियों ने भाई महां सिंह कॉलेज और डीएवी स्कूल को बनाया निशाना
चौकीदारों को बंधक बनाकर की तोड़फोड़, गोलक तोड़ निकाले रुपये
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर। कोटकपूरा रोड पर स्थित स्कूल व कॉलेज में रात को चार अज्ञात लोगों ने चौकीदारों को बंधक बनाकर लूटपाट की। साथ ही कॉलेज में स्थित गुरुद्वारा साहिब की गोलक तक तोड़ डाली। वह जाते हुए चौकीदार की जेब से भी रुपये निकालकर ले गए और उसका मोबाइल दूर कहीं फेंक दिया। स्कूल व कॉलेज प्रबंधकों ने जाकर उन्हें वहां से आजाद करवाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
सोमवार रात करीब दो बजे पहले भाई महां सिंह इंजीनियर कॉलेज में तीन अज्ञात लोग दाखिल हुए। उनके मुंह बंधे हुए थे। उन्होंने जाते ही सिक्योरिटी गार्ड गुरशरन सिंह को बंधक बना दिया और उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद उन्होंने प्रिंसिपल दफ्तर, दाखिला दफ्तर के ताले तोड़े और वहां पर सामान को चेक किया। वहां से कुछ न मिलने पर वह कैंटीन में गए और वहां से कैंटीन मालिक शिवचरण सिंह की ओर से दूध व अन्य सामान वाले को देने के लिए रखे नौ हजार रुपये भी छीन लिए। यहां तक कि कॉलेज में स्थित गुरुद्वारा साहिब की गोलक भी उठा ली और उसे पैसे निकालने के बाद पौधों के बीच फेंक दिया। जाते हुए वह सिक्योरिटी गार्ड की जेब से भी 1200 रुपये ले गए। कॉलेज के सभी सीसीटीवी बंद थे।
विज्ञापन

इसके बाद लुटेरोें ने डीएवी पब्लिक स्कूल पर धावा बोला। उन्होंने पहले बाहर खड़े चौकीदार को बंदी बनाया और बाद में स्कूल में मौजूद चौकीदार को भी बांध दिया। उनमें से एक युवक तेजधार हथियार लेकर उनके पास खड़ा रहा। युवकों ने प्रिंसिपल के दफ्तर और अन्य रिकार्ड दफ्तरों में तोड़फोड़ की। इस दौरान एक युवक ने पानी पीने के लिए चेहरे से नकाब हटाया। उसका चेहरा सीसीटीवी में कैद हो गया। उन्हें वहां कुछ नहीं मिला तो वहां से भी वह तुरंत निकल गए। सुबह भाई महा सिंह कालेज के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह पाहवा व डीएवी स्कूल के प्रिंसिपल प्रशांत कुमार लाल ने सूचना मिलने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसपी रणबीर सिंह व थाना सदर प्रभारी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी देखी जहां से एक युवक की तस्वीर साफ हुई। पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही इस मामले का खुलासा कर देगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed