{"_id":"5be85fccbdec22098d6aee4a","slug":"31541955532-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति ने महिला से की दस लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति ने महिला से की दस लाख रुपये की ठगी
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
महिला से दस लाख की धोखाधड़ी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया मामला दर्ज, फरार
फिरोजपुर। थाना कैंट पुलिस ने 48 साल की महिला से दस लाख की ठगी करने के आरोप में फरीदकोट के एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।
दविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह वासी 156 संत लाल रोड कैंट फिरोजपुर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी मनिंदर पाल सिंह वासी बाबा फरीद स्कूल रोड बैक साइड बरजिंदरा कालेज गली नंबर-09 गुरु राम दास फिजियोथेरेपी सेंटर फरीदकोट ने किसी कामकाज के सिलसिले में दस लाख रुपये दविंदर कौर से उधार लिए थे। इसके बदले में मनिंदर ने दविंदर कौर को दस लाख रुपये का चेक दिया था। निश्चित किए गए समय पर जब दविंदर कौर ने बैंक में चेक लगाया तो बाउंस हो गया। उसके बाद भी मनिंदर से पैसों की मांग की गई लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। दविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत की। उसके बाद एएसआई बलदेव राज ने मामले की जांच-पड़ताल की। तफ्तीश में मनिंदर के आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया।