फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पीड़िता से तीन दिन तक किया दुराचार

पीड़िता से तीन दिन तक किया दुराचार

Wed, 12 Sep 2018 03:16 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 03:16 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता से तीन दिन तक किया दुराचार
झूठ बोलकर की शादी, तीन दिन दुराचार
विज्ञापन

पीड़िता को मारपीट कर बंद कर देते थे कमरे में
सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। एक व्यक्ति अपने साथियों के सहयोग से एक युवती से तीन दिन तक लगातार दुराचार करता रहा। आरोपी पीड़िता को मारपीट कर एक कमरे में बंद कर देते थे। घटना थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत एक गांव में घटी। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता के बयान पर आरोपी छिंदर सिंह समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी छिंदर सिंह ने झूठ बोलकर उसके साथ शादी की थी। शादी होने के बाद पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। छिंदर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया। छिंदर का साथ आरोपी जोगिंदरो बाई, हरबंस सिंह, सोहन सिंह और तीन अन्य लोगों ने दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ मारपीट करते थे और उसे एक कमरे में बंद करते थे। छिंदर सिंह उससे दुराचार करता था। मामले की जांच कर रही एएसआई गुरकंवलजीत कौर ने बताया कि पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed