{"_id":"5b1ff61e4f1c1bf96e8b7c4e","slug":"31528821278-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नबालिगा से दुराचार की कोशिश करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नबालिगा से दुराचार की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नबालिगा से दुराचार की कोशिश करने वाला गिरफ्तार
13 दिन बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। थाना भुलत्थ के अंतर्गत आते एक गांव में नाबालिग से दुराचार की कोशिश के मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद आरोपी को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बलराज सिंह निवासी गांव मेतला के रूप में हुई है। उसे अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
28 मई को पीड़ित लड़की की माता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की गांव में ही किसी के घर में रोजाना काम करने जाती है। जब वह शाम के समय करीब 6 बजे घर का काम खत्म करके वापस अपने घर आ रही थी। पहले से ही तबियत खराब होने के कारण वह घर जाते समय गांव में स्थित एक क्लीनिक से दवा लेने चली गई। जब दवा लेने के बाद वह घर जाने के लिए निकली तो पहले से ही रास्ते में बैठे युवक बलराज ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती पकड़कर अपने घर ले गया। उसकी बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की और दुराचार की कोशिश की। उसकी बेटी किसी प्रकार उसके चंगुल से निकलकर घर की तरफ दौड़ी और घर आते ही कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। पारिवारिक सदस्यों ने बड़ी मुश्किल से दरवाजा खुलवाया और देखा कि लड़की की कपड़े फटे हुए थे। वह जख्मी हालत में थी। पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुई घटना संबंधी पूरी जानकारी पारिवारिक सदस्यों को दी। पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना थाना भुलत्थ की पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।