फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मारपीट व लूट के मामले में 12 लोग नामजद

मारपीट व लूट के मामले में 12 लोग नामजद

Tue, 25 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट व लूट के मामले में 12 लोग नामजद
कार सवार को पीट ढाई लाख लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना सिटी पुलिस ने एक व्यक्ति से मारपीट करने, गाड़ी में तोड़फोड़ करने, ढाई लाख की नगदी व मोबाइल फोन छीनने के आरोप में चार नामजद और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

पुलिस को दी गई शिकायत में रणधीर सिंह निवासी गांव मालूपुर थाना शाहकोट जिला जालंधर हाल निवासी अर्बन अस्टेट ने बताया कि वह लाइव शो का काम करता है। कार्यालय बीएमसी चौक जालंधर में है। बीते दिन वह अपने गांव मालूपुर से मर्सीडीज कार पर सवार होकर आ रहा था। एसएसके फैक्टरी के पास पीछे से आई बोलैरो ने टक्कर मार दी। विरोध करने पर बोलैरो सवारों ने मारपीट शुरू कर दी और गाड़ी में पड़ी ढाई लाख की नगदी व मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। बाद में पता चला कि हमलवार पलविंदर सिंह निवासी गांव जार्जपुर था, जो शराब ठेकेदार है। उसने एक पार्टी शराब की चेकिंग के लिए बनाई हुई है, जो शहर में आने-जाने वाली गाड़ियों में शराब की चेकिंग करते है। उक्त पार्टी का इंचार्ज शिंदरपाल निवासी गांव नत्थू चाहल है। उसके साथ बलविंदर सिंह निवासी गांव नागपुर, लखविंदर सिंह निवासी कपूरथला व 7-8 अज्ञात लोग थे, जिन्हें वह सामने आने पर पहचान सकता है। उन्होंने उसकी कार में शराब होने के संदेह के साथ उसे जबरन रोका व कार की तोड़फोड़ कर उससे ढाई लाख रुपये लूट लिए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed