फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   3.5 kg heroin and two lakh drug money in Jalandhar BSF caught huge consignment of drugs in Ferozepur

Punjab: जालंधर में 3.5 किलो हेरोइन और दो लाख ड्रग मनी, फिरोजपुर में बीएसएफ ने पकड़ी नशे की बड़ी खेप

Sun, 31 Aug 2025 12:44 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर/फिरोजपुर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 31 Aug 2025 12:44 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर और फिरोजपुर में नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई है। जालंधर में पुलिस ने 3.5 किलो हेरोइन व 2 लाख रुपये ड्रग मनी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिरोजपुर में बीएसएफ ने सात किलों चिट्टे की खेप के साथ तस्कर को दबोचा है। 

विज्ञापन
3.5 kg heroin and two lakh drug money in Jalandhar BSF caught huge consignment of drugs in Ferozepur
जालंधर में आरोपी से मिली हेरोइन और ड्रग मनी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी मामले का भंडाफोड़ करते हुए एक तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3.5 किलो हेरोइन और दो लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है। आरोपी की पहचान जालंधर के खांबड़ा निवासी मंजीत सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है, ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिश को शक है कि इस नेटवर्क के साथ और भी लोग जुड़े हो सकते हैं। इसलिए आरोपी के आगे और पीछे के लिंक को भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन


फिरोजपुर में सात किलो हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
पंजाब से सरहदी जिले फिरोजपुर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) इंटेलिजेंस विंग की खुफिया सूचना के आदार पर कार्रवाई करते हुए नशे की बड़ी खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ जवानों ने हजारा मोड़, बस स्टैंड के पास नाका लगाया था। नाका के दौरान बाइक सवार व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। आरोपी ने रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की। बीएसएफ जवानों ने उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 14 पैकेट हेरोइन (लगभग 7 किलो) बरामद हुई। बीएसएफ ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed