{"_id":"5ccc7405bdec2207786b85cc","slug":"21556902917-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में फोन पर बात करता हवालाती पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जेल में फोन पर बात करता हवालाती पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जेल में फोन पर बात करते हवालाती पकड़ा
कपूरथला। माडर्न जेल में सख्ती के बावजूद मोबाइल बैरकों के तक पहुंच रहे हैं। वहीं बैरक के अंदर बैठकर सरेआम बात भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक हवालाती को सरेआम बात करते हुए जेल प्रशासन ने दबोचा है। जिससे एक मोबाइल और दो सिम मिली हैं। मॉडर्न जेल कपूरथला के सहायक सुपरिंटेंडेंट सुशील कुमार ने बताया कि एसपी जेल सुरिंदर पाल खन्ना के निर्देश पर जेल में चेकिंग अभियान चलाया था। जेल की तलाशी लेते हुए जब वह जेल स्टाफ के साथ बैरक नंबर 8 के कमरा नंबर 7 में पहुंचे तो वहां बंद हवालाती मनप्रीत सिंह उर्फ मनी सरेआम साइड में बैठकर मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। उसे बात करते हुए देखकर जेल स्टाफ ने तुरंत उसे रंगे हाथ मोबाइल के साथ दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मोबाइल के अतिरिक्त एक बैटरी व दो सिम चालू हालत में मिली। जिनका इस्तेमाल कर वह बाहर अपने परिचितों व जानकारों के संपर्क में था। थाना कोतवाली की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज करके जांच पड़ताल का दौर शुरू कर दिया है।