फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   आढ़ती से फिरौती मामले में पुलिस ने लिए कुछ लोग हिरासत में

आढ़ती से फिरौती मामले में पुलिस ने लिए कुछ लोग हिरासत में

Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
आढ़ती से फिरौती मामले में पुलिस ने लिए कुछ लोग हिरासत में
आढ़ती से मांगी चौथ, मॉल के मालिक समेत तीन हिरासत में
विज्ञापन

एसएसपी का दावा, आज करेंगे मामले का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। आढ़ती को पत्र भेजकर 50 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में मलोट पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इसमें एक मॉल के मालिक जसपाल सिंह का नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार हिरासत में तीन लोगों को लिया गया है। एसएसपी मनजीत सिंह ढ़ेसी ने कुछ लोगों को हिरासत में लेने की पुष्टि तो की है परंतु इस मामले का खुलासा 18 नवंबर को दोपहर बाद करने की बात कही है।

गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को मलोट के वार्ड नंबर पांच, गली नंबर तीन के निवासी आढ़ती राजकुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुबह करीब पांच बजे घर के बाहर पड़े बंद लिफाफे के जरिए उन्हें बब्बर खालसा इंटरनेशनल के नाम से धमकी भरा पत्र मिला था। इसमें पचास लाख रुपये की मांग की गई थी। साथ ही यह मांग पूरी न होने और पुलिस को सूचना देने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। आढ़ती राज कुमार ने इस संबंध में थाना सिटी पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने एक कमेटी का गठन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने मलोट के एक मॉल के मालिक समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एएसएसपी ढ़ेसी ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद वह इस मामले का खुलासा करेंगे। फिलहाल हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed