फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी के फील्ड अधिकारी से छीना पैसों से भरा बैग

पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी के फील्ड अधिकारी से छीना पैसों से भरा बैग

Thu, 04 Oct 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कंपनी के फील्ड अधिकारी से छीना पैसों से भरा बैग
पिस्तौल दिखाकर फील्ड अधिकारी से नकदी छीनी
विज्ञापन

आरोपी फरार, पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के गांव लोहके कलां के पास तीन नकाबपोश लुटेरे भारत फाइनेंस इनक्लूज लिमिटेड कंपनी के फील्ड अधिकारी से पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। फील्ड अधिकारी ग्रामीणों से कर्ज की किश्तें वसूल कर रहा था। उधर, थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर तीन अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुरतेज सिंह पुत्र बुग्गा सिंह वासी बहादुर पुरा संगरूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह उक्त कंपनी में फील्ड अधिकारी के पद पर तैनात है। जिन लोगों ने उनकी कंपनी से कर्ज लिया है उनसे किस्तें वसूलने के लिए अपने साथी अरुण कुमार के साथ गांव चंबा गया था। गांवों से धनराशि वसूलने के बाद वह जीरा लौट रहे थे। इसी दौरान गांव लोहके कलां के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश लुटेरे उनके पास पहुंचे और पिस्तौल दिखाकर उनसे पैसों का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 29 हजार 655 रुपये के अलावा जरूरी दस्तावेज थे। उधर, थाना सदर जीरा पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उक्त मामले की जांच-पड़ताल एएसआई दिलबाग सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed