फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाबा गद्दिया क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने व लड़ाई झगड़े के मामले में

बाबा गद्दिया क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने व लड़ाई झगड़े के मामले में

Sun, 19 Aug 2018 10:04 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
बाबा गद्दिया क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने व लड़ाई झगड़े के मामले में
फायरिंग कर दहशत मचाने के मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एक अन्य भी गिरफ्तार, कई मामलों में भी डाली गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा। फगवड़ा सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हुड़दंग मचाने व फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले सहित अन्य मामलों में वांछित 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाबा गद्दिया फायरिंग मामले में दोनों पक्षों पर धारा 307/ 336/ 160/ 283/ 148/ 149/ 120बी व असलहा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें इनकी अलग अलग गिरफ्तारी डाली गई है।

एसपी फगवाड़ा मनदीप सिंह ने बताया कि सिटी थाना पुलिस प्रभारी जतिंदरजीत सिंह की अगुवाई में पुलिस ने गुंडागर्दी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अमनदीप बसरा उर्फ अमन बसरा पुत्र कुलदीप कुमार उर्फ दानी वासी गली नंबर 15 मोहल्ला पलाही गेट, फगवाड़ा, साहिल शर्मा उर्फ छोटा पुत्र जगमोहन कुमार मोहल्ला गुजरातियां, फगवाड़ा, उसका भाई साहिब शर्मा उर्फ बड्डा, वरुण बेदी उर्फ गोरा पुत्र राजेश कुमार बेदी बेदीया मोहल्ला, खलवाड़ा गेट, फगवाड़ा, वासू शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा वासी शास्त्री नगर, बाबा गद्दिया फगवाड़ा, उसका भाई कर्ण शर्मा, भूपिंदरजीत सिंह उर्फ रोमी पुत्र दलवीर सिंह वासी मेहली थाना बहराम जिला शहीद भगत सिंह नगर, नवीन कुमार उर्फ अजू पुत्र बिहारी लाल वासी खलाड़ा गेट, बाबा गद्दिया फगवाड़ा को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिंह ने बताया कि अमनदीप बसरा व सन्नी उर्फ गंगू पुत्र सतपाल उर्फ बाबा घोली, मोहल्ला पलाही गेट फगवाड़ा को फरवरी 2017 के एक मामले में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में भी गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार 17 अगस्त को मेहली गेट निगाहा मोहल्ला में हुए झगड़े के मामले में वासू शर्मा, करण शर्मा, साहिब शर्मा, साहिल शर्मा, वरुण बेदी की गिरफ्तारी डाली गई है। एसपी मनदीप सिंह ने बताया कि सन्नी उर्फ गंगू पर 2017 में शराब स्मगलिंग का मामला दर्ज है, जिसमें उसकी गिरफ्तारी डाली है। इसी प्रकार 11 अगस्त 2018 को घर में घुस कर मारपीट करने के मामले में भी नवीन कुमार उर्फ अजू की गिरफ्तारी डाली गई है। सभी को अलग अलग मामले में अदालत में पेश किया जाएगा। उसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह के दिशा निर्देश में किसी को गुंडागर्दी करने व शहर में दहशत फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन



फोटो 19केपीटीपीपीएचजी01
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed