{"_id":"5afc56004f1c1bd4408b5b8a","slug":"21526486528-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती से कुकर्म करने के आरोप में जेल वार्डन व कैदी के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंट्रल जेल फिरोजपुर में हवालाती से कुकर्म करने के आरोप में जेल वार्डन व कैदी के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Wed, 16 May 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
हवालाती से कुकर्म में जेल वार्डन, कैदी नामजद
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को सेंट्रल जेल फिरोजपुर में एक हवालाती के साथ कुकर्म करने के आरोप में जेल वार्डन व कैदी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेल वार्डन फरार है।
पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल फिरोजपुर की चक्की में एक हवालाती को बंद किया था, उसी चक्की में कैदी विवेक पुत्र शशि वासी न्यू मोहन नगर, गली नंबर-पांच, मोनटेसरी रोड, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश बंद था। इन पर निगरानी रखने के लिए जेल वार्डन गुरतेज सिंह निवासी ईटां वाली की जेल की चक्की में ड्यूटी लगी थी। दोनों ने मिलकर हवालाती के साथ कुकर्म किया। हवालाती के साथ बदसलूकी करने का मामला सीसीटीवी में कैद कर हो गया। जेल डिप्टी सुपरिंटेंडेंट बलदेव सिंह ने इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस ने जेल वार्डन गुरतेज सिंह व कैदी विवेक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जेल वार्डन फरार है।