{"_id":"5ae0ae0d4f1c1b57098b67cc","slug":"21524674061-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हकरोइन व अफीम समेत चार तस्कर काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हकरोइन व अफीम समेत चार तस्कर काबू
Updated Wed, 25 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेरोइन और अफीम समेत चार तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना मल्लांवाला पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से हेरोइन व अफीम बरामद की है। उक्त तस्कर हेरोइन नशेड़ी लोगों को बेचने जा रहे थे। थाना मल्लांवाला और कुलगढ़ी पुलिस ने चारों तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक एएसआई कश्मीर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हेरोइन बेचने का धंधा करते हैं। बस्ती सुनवां के बास बिना नंबर की बाइक देख कश्मीर सिंह ने रुकने का इशारा किया। बाइक पर दो लोग सवार थे। दोनों की तलाशी लेने पर 15-15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्करों की पहचान सागर वासी वार्ड-तीन मल्लांवाला और मिंटू वासी धर्मपुरा के रूप में हुई है।
इसी तरह थाना मल्लांवाला के एएसआई नरेंद्र सिंह ने गांव हामद वाला हिठाड़ के पास से बाइक पर सवार एक व्यक्ति से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पकड़े गए तस्कर की पहचान करनैल सिंह वासी लाडियां थाना सुलतानपुर लोधी जिला कपूरथला के रूप में हुई है। इनके बड़े तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन
थाना कुलगढ़ी के एएसआई तरलोचन सिंह ने गांव झोक हरिहर के पास से बोलेरो पर सवार तस्कर बूटा सिंह वासी दानेवाला संदीप नगर गली-एक, मलोट, जिला मुक्तसर को गिरफ्तार कर उसके पास से दो किलो अफीम बरामद की है। थाना कुलगढ़ी ने तस्कर बूटा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
--------------