{"_id":"5abd1a734f1c1bbf618b45b2","slug":"21522342515-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पटाखा भंडारों पर पुलिस का रवैया सख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध पटाखा भंडारों पर पुलिस का रवैया सख्त
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पटाखा भंडारों पर पुलिस का सख्त रवैया
पुलिस ने दो जगहों से बरामद किए अवैध पटाखे, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
सेंट्रल टाउन के रियाजपुरा में मंगलवार को हुए विस्फोटक हादसे के बाद कमिश्नरेट पुलिस का अवैध पटाखा भंडारण के खिलाफ वीरवार को भी ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने दो जगहों पर छापामारी करते हुए भारी संख्या में अवैध पटाखों का भंडार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा के आदेश पर वीरवार को विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी की। थाना एक की पुलिस ने गांधी कैंप और गुप्ता कालोनी में छापामारी की। पुलिस ने गांधी कैंप में दुकान चलाने वाले अशोक कुमार की दुकान पर रेड की और वहां से पटाखों का अवैध भंडार बरामद किया गया।
इसके अलावा पुलिस ने गुप्ता कॉलोनी के रहने वाले राजकुमार गुप्ता के घर भी पुलिस ने दबिश दी तो वहां भी पटाखों को अवैध भंडार बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि वह पटाखों का भंडारण न करें, यदि कोई भी दुकानदार पटाखों के स्टाक सहित पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।