फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तीस लुटेरों ने पंजाब ऐग्रो के गोदाम से लूटी 756 बैग गेहूं

तीस लुटेरों ने पंजाब ऐग्रो के गोदाम से लूटी 756 बैग गेहूं

Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
तीस लुटेरों ने पंजाब ऐग्रो के गोदाम से लूटी 756 बैग गेहूं
तीस लुटेरों ने पंजाब एग्रो गोदाम से लूटा 756 बोरी गेहूं
विज्ञापन

चौकीदारों को कमरे में बंधक बनाकर दिया लूट को अंजाम, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सिटी जीरा के अंतर्गत अवान रोड स्थित पंजाब एग्रो गोदाम से तीस लुटेरे चौकीदारों को कमरे में बंधक बनाकर 756 बोरी गेहूं लूटकर ले गए। लुटेरे अपने साथ एक बड़ा ट्राला लेकर आए थे। लूटे हुए गेहूं का वजन 378 क्विंटल बताया जा रहा है। जिसकी कीमत छह लाख 55 हजार रुपये आंकी गई है। थाना सिटी जीरा पुलिस ने मंगलवार को विभाग के इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह के बयान पर तीस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात को पंजाब एग्रो के गोदाम पर तीस लुटेरे एक ट्राले के साथ पहुंचे। गोदाम में तैनात चौकीदारों को गोदाम में बने एक कमरे में बंधक बनाकर लुटेरों ने गेहूं की 756 बोरी ट्राले पर लादी और फरार हो गए। गेहूं की कीमत छह लाख 55 हजार 830 रुपये बताई जा रही है। लुटेरों के जाने के बाद चौकीदारों ने गोदाम से लूट की जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच पूरे मामले की जांच की। चौकीदारों ने पुलिस को बताया कि लगभग तीस लोग थे, जो एक ट्राले के साथ आए थे। इस मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरदीप सिंह के मुताबिक पंजाब एग्रो के इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह के बयान पर तीस अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed