फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात चोरी

घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात चोरी

Thu, 10 Jan 2019 10:14 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 10 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
घर के ताले तोड़ लाखों के जेवरात चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मोगा। कस्बा निहालसिंह वाला में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। थाना निहालसिंह वाला के एएसआई निर्मल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता शिव कुमार वासी मधेके रोड निहालसिंह वाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में कहा कि 9 जनवरी के दिन वह परिवार समेत बठिंडा में अपनी बहन के घर गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह सुबह 11 बजे घर से निकले थे और महज तीन घंटे के बाद दो बजे के करीब उसे उसके भाई का फोन आया कि उनके घर के दरवाजे खुले हुए हैं। फोन सुनते ही वह बठिंडा से वापस घर आ गया और उसने जब घर आकर देखा तो 49 हजार रुपये नकदी व करीब ढाई लाख रुपये के सोने के जेवर गायब थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल चोरों की पहचान नही हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed