फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   -पत्नी की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज।

-पत्नी की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज।

Sun, 06 Jan 2019 04:30 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 06 Jan 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
-पत्नी की शिकायत पर पति पर मामला दर्ज।
दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी को घर से निकाला
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। बैंक कालोनी निवासी महिला की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने एक साल पुराने मामले में लुधियाना निवासी पति पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। महिला ने अपने पति पर कार खरीदने के लिए आठ लाख की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने पिछले साल जनवरी में दी शिकायत में पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2017 फरवरी में लुधियाना निवासी संदीप कुमार से हुई थी। एक महीने बाद ही पति ने उसे कम दहेज लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। शादी के 2 महीने बीते तो संदीप ने खुद के लिए कार बुक करवाई और उसे मायके से आठ लाख लाने को कहा। छह महीने परेशान करने के बाद पति ने दिया हुआ दहेज भी हड़प लिया और उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद से महिला अपने मायके परिवार के पास रह रही है। महिला की शिकायत के बाद एक साल वुमन सैल और डीएसपी सिटी की इंक्वायरी के बाद आरोपी पति सुदीप कुमार पर मामला दर्ज किया गया है। एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed