{"_id":"5c2f88a6bdec2256b54263cc","slug":"201546619046-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"243 पेटी नाजायज शराब के साथ 1 गिरफ्तार, 4 फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
243 पेटी नाजायज शराब के साथ 1 गिरफ्तार, 4 फरार
विज्ञापन
243 पेटी शराब के साथ 1 गिरफ्तार, 4 फरार
पठानकोट। तारागढ़ पुलिस ने 243 पेटी अवैध शराब समेत ट्रक को पकड़ा। एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि तारागढ़ पुलिस टीम ने रात को सूचना के बाद गांव सिहोड़ा चौक में गश्त शुरू की थी, तभी एक कार आती दिखाई दी पुलिस पार्टी की तरफ से जब कार को रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक गाड़ी को भगा कर ले गया, कार के पीछे ही आ रहे एक ट्रक को जब रुकने के लिए कहा तो ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी के चलते ट्रक चालक को काबू कर लिया गया व जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें 243 पेटी नाजायज शराब बरामद हुई। ट्रक चालक से की गई पूछताछ में उसने अपना नाम चरनजीत निवासी हाजीपुर जिला होशियारपुर बताया और बताया कि ट्रक के आगे चल रही कार सवार ही इस शराब के मालिक है व दूसरे राज्य से लाकर पंजाब में जगह जगह सप्लाई करते है। पूछताछ में उसने कार सबार लोगों के नाम अंकु ठाकुर, साबा,अनु, साबी महाजन बताए पुलिस ने ड्राइवर चरनजीत सहित अन्यों पर मामला दर्ज कर ड्राइवर चरनजीत को हिरासत में ले लिया है।
फोटो:-6-शराब की पेटियों के साथ गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर।