फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वीडियो वायरल करने वाला कैदी अस्पताल भर्ती

वीडियो वायरल करने वाला कैदी अस्पताल भर्ती

Sat, 04 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
वीडियो वायरल करने वाला कैदी अस्पताल भर्ती
जेल सुपरिंटेंडेंट ने कराया वीडियो वायरल करने वाले बंदी पर हमला
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल बंदी ने लगाया आरोप
- सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी माडर्न जेल कपूरथला के अंदर की वीडियो
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
माडर्न जेल के अंदर से वीडियो वायरल करने वाले कैदी को अदालत के आदेश के बाद सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसने आरोप लगाया कि जेल में उस पर पिछले सोमवार को हुआ जानलेवा हमला खुद जेल सुपरिंटेंडेंट डीके सिद्धू ने ही कराया। इसके लिए उन्होंने जेल में मौजूद चार अन्य बंदियों को मोहरा बनाया। जेल सुपरिंटेंडेंट के इशारे पर ही चार बंदियों ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। हालांकि इस मामले में डीएसपी जेल ने कैदी की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
शनिवार को कपूरथला के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए हवालाती राकेश कुमार ने फिर दोहराया कि जेल में सुपरिंटेंडेंट डीके सिद्धू ने रंजिशन उस पर जानलेवा हमला कराया। यह हमला उसने जेल में बंद जीवन, गोपा, शेखर और बौलद से उसकी बैरक नं. आठ के अंदर जबरन घुसकर करवाया। यहीं नहीं, उन लोगों ने मारपीट के दौरान उससे जेल के कूपन तक छीन लिए। उसने आरोप जड़ा है कि डीके सिद्धू ने खुद खड़े होकर अपने कर्मचारियों से वीडियो बनवाया। जब वीडियो बनाया जा रहा था, उस समय जेल सुपरिंटेंडेंट भी पास ही खड़े थे। उसे घायल होने पर तड़पने के लिए छोड़ दिया गया और इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं जाने दिया। उधर, सिविल अस्पताल के ड्यूटी डॉ. सतपाल के अनुसार राकेश कुमार की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


डीएसपी ने कैदियों के बीच लेन-देन को लेकर विवाद को बताया घटना की वजह :
डीएसपी जेल ललित कोहली ने कहा है कि अदालत के आदेश पर राकेश कुमार को सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उसकी ओर से लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं। इसका अपने साथी कैदियों के साथ रुपये के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि राकेश कुमार करीब डेढ़ साल से जेल में बंद है और कपूरथला के दीपा हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed