{"_id":"5c40ad30bdec22739c3fd2a2","slug":"191547742512-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की रकम अपने खाते में जमा करवाकर 13 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई की रकम अपने खाते में जमा करवाकर 13 लाख ठगे
विज्ञापन
कपूरथला। एनआरआई से 13 लाख रुपये की ठगी के मामले में थाना एनआरआई की पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। राकेश कुमार मेगड़ा पुत्र नसीब चंद निवासी गांव दादूवाल फिल्लौर हाल निवासी इंग्लैंड ने आईजी एनआरआई ईश्वर सिंह को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी 12 कनाल 3 मरले जमीन चरणजीत सिंह निवासी गांव दादूवाल को किशोरी लाल के मार्फत 7 मार्च 2018 को बेची थी। इसकी रजिस्ट्री सब रजिस्ट्रार नूरमहल के कार्यालय में हुई थी। इसकी कुल रकम में से 13 लाख रुपये की अदायगी खरीददार की ओर से चेक से की गई। यह चेक आंध्रा बैंक ब्रांच दादूवाल से जारी हुए थे। उसके पावर ऑफ अटार्नी होल्डर किशोरी लाल ने यह चेक उसके (राकेश कुमार) के खाते में भारतीय करेंसी से पाउंड में कनवर्ट करके जमा करवाने के लिए मनीचेंजर अभिषेक गोयल उर्फ आशू गोयल न्यू माडल टाऊन फगवाड़ा को दिए। उसने चेक की रकम को पाउंड में कनवर्ट करके उसके खाते में जमा करवाने की बजाय अपने खाते में रकम जमा करवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।