{"_id":"5b15681d4f1c1b684d8b4ae8","slug":"191528129565-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ांसद के रिश्तेदार से फार्चूयनर गाड़ी लुटने वाले लुटेरे बेनकाब, गैंगस्टरों ने लूटी थी गाड़ी .","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ांसद के रिश्तेदार से फार्चूयनर गाड़ी लुटने वाले लुटेरे बेनकाब, गैंगस्टरों ने लूटी थी गाड़ी .
Updated Mon, 04 Jun 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टरों ने लूटी थी फार्च्यूनर
एक आरोपी गिरफ्तार, तीन साथियों की तलाश में पुलिस की छापामारी
सांसद के रिश्तेदार की पत्नी के दरबार साहिब जाते समय की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। शिरोमणि अकाली दल के सांसद प्रेम सिंह चंदू माजरा के समधी और जालंधर में होटल डाल्फिन के मालिक जसविंद्र सिंह वरियाणा की फार्च्यूनर गाड़ी लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पुलिस ने गैंगस्टर को काबू कर लिया है। उसके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। वारदात को गैंगस्टर गोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकरअंजाम दिया था। गोपी एक पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार है। पुलिस के हाथ गोपी के गिरेबान तक पहुंच गए हैं, अब उसके तीन साथियों की तलाश में पंजाब व बाहरी राज्यों में छापेमारी की जा रही है।
शुक्रवार तड़के जालंधर में एचएमवी कालेज के निकट स्थित दुर्गा कालोनी के बाहर से हथियारबंद लुटेरे जसविंद्र सिंह वरियाणा की पत्नी त्रिलोचन कौर से उस समय फार्च्यूनर गाड़ी लूट ले गए थे, जब वह अपनी बहन और चालक के साथ अमृतसर श्री दरबार साहब माथा टेकने जा रही थीं।पुलिस कमिश्नर पीके सिन्हा ने कई टीमों को अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अजय सिंह की टीम को पता चला कि फार्च्यूनर गाड़ी वारदात के करीब एक घंटे बाद ब्यास टोल प्लाजा क्रास हुई है। पुलिस का घेरा कसता देखकर लुटेरे गाड़ी तरनतारन के थाना कच्चा पक्का एरिया में छोड़ कर फरार हो गए। टोल प्लाजा से मिली सीसीटीवी फुटेज के पश्चात वारदात में संलिप्त लुटेरों की पहचान हुई। सीसीटीवी फुटेज से ही सामने आया कि वारदात में लुधियाना के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी संलिप्त है।
कमिश्नर ने बताया कि पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान जालंधर में सोमवार को उस समय गिरफ्तार को गिरफ्तार किया, जब वह स्विफट कार में सवार होकर जा रहा था। गोपी ने खुलासा किया कि उसके साथ वारदात में हरसिमरन सिंह हैप्पी निवासी लुधियाना, यादविंदर सिंह जोधा निवासी अमृतसर, करणवीर सिंह निवासी हरीके पत्तन शामिल थे। पुलिस ने तीनों की तलाश में छापामारी की तो वह घरों से गायब मिले। आरोपियों ने फार्च्यूनर गाड़ी को एक बड़ी वारदात के लिए छीना था और इसका नंबर रास्ते में ही बदल दिया था।