{"_id":"5b1178624f1c1ba66e8b5b29","slug":"191527871586-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाड़ा भेजने का झांसा देकर ठगे पचास लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाड़ा भेजने का झांसा देकर ठगे पचास लाख रुपये
Updated Fri, 01 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कनाडा भेजने का झांसा देकर ठगे पचास लाख रुपये
फिरोजपुर। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने एक व्यक्ति को कनाडा भेजने का झांसा देकर 50 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं।
हरप्रीत सिंह वासी नंगल थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी मनप्रीत कौर, जसविंदर कौर वासी गांव लोहाम रोड मुदकी और गुरपिंदर सिंह वासी जवाहर सिंह वाला के साथ हुई। आरोपियों ने हरप्रीत को कनाडा भेज कर उसे पक्की तरह सेट करने की बात कही और इसके लिए 50 लाख रुपये से ज्यादा पैसे मांगे। हरप्रीत ने आरोपियों को पचास लाख 50 हजार रुपये दे दिए। कई दिन बीत गए, लेकिन आरोपियों ने उसे कनाडा नहीं भेजा। हरप्रीत ने अपने पैसे वापस मांग जो आरोपियों ने नहीं दिए। हरप्रीत ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी। थाना घल्लखुर्द पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मनप्रीत कौर, जसविंदर कौर वासी लोहाम रोड मुदकी और गुरपिंदर सिंह वासी जवाहर सिंह वाला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।