फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   फर्जी ड्राफ्ट से डेढ़ करोड़ की ठगी की कोशिश नाकाम

फर्जी ड्राफ्ट से डेढ़ करोड़ की ठगी की कोशिश नाकाम

Sat, 31 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
फर्जी ड्राफ्ट से डेढ़ करोड़ की ठगी की कोशिश नाकाम

विज्ञापन
फर्जी ड्राफ्ट से डेढ़ करोड़ की ठगी की कोशिश
थाना सिटी में दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
डेढ़ करोड़ रुपये के फर्जी ड्राफ्ट को बैंक खाते में जमा करवाने की कोशिश को बैंक कर्मचारियों की मुस्तैदी ने नाकाम कर दिया। कर्मचारी की इस मुस्तैदी से बैंक ऑफ इंडिया इतनी बड़ी रकम की ठगी का शिकार होने से बच गया। हालांकि यह मामला चार साल पुराना हैं और अब जाकर थाना सिटी की पुलिस ने दो लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
बैंक ऑफ इंडिया के सहायक मैनेजर सतीश कुमार कक्कड़ ने थाना सिटी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैंक की शाखा में तेजिंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह निवासी कुतबेवाल और डेनियल पुत्र मुख्तयार निवासी अलौदीपुर का खाता हैं। 31 मई 2014 को दोनों एक डेढ़ करोड़ रुपये का ड्राफ्ट अपने बैंक खाते में जमा करवाने के लिए शाखा में आए हैं। जब उन्होंने ड्राफ्ट खाते में जमा करवाने के लिए बैंक कर्मी को दिया तो उन्हें उस ड्राफ्ट पर कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने जांच पड़ताल शुरू की। जांच में वह ड्राफ्ट फर्जी पाया गया। इस पर उन्होंने थाना सिटी की पुलिस को सूचित किया और फर्जी ड्राफ्ट से डेढ़ करोड़ रुपसे की धोखाधड़ी करने की कोशिश की शिकायत दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। हैरानी वाली बात तो यह है कि आखिर थाना सिटी की पुलिस 2014 से इस मामले में क्या जांच करती रही। करीब चार साल के बाद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed