{"_id":"59ce7b9e4f1c1bae538b4f9e","slug":"191506704286-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान से लदे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धान से लदे ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक और बाइक की भिड़ंत में एक की मौत
जलालाबाद (फिरोजपुर)। सरकारी कन्या कॉलेज के गेट के पास शुक्रवार दोपहर ट्रक से भिड़ंत में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी हड्डी वाला के तौर पर हुई है। धान से भरा ट्रक नंबर कन्या कॉलेज से होते हुए तहसील रोड की तरफ जा रहा था। इस दौरान सड़क पर खड़े ट्रक-ट्राली को क्रास करते समय इस रोड पर बाइक सवार चालक जसवंत सिंह ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नगर थाना पुलिस के एएसआई भजन सिंह ने घटना की जांच शुरू कर दी है।