फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   धोखाधड़ी के मामले में फरार भगोड़ा गिरफ्तार

धोखाधड़ी के मामले में फरार भगोड़ा गिरफ्तार

Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:59 PM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी के मामले में फरार भगोड़ा गिरफ्तार

विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी के मामले में फरार भगोड़ा गिरफ्तार
पठानकोट। पीओ स्टाफ ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे भगोड़े को पकड़ा है। पकड़ा गया मोहन लाल निवासी जसवाल लाहड़ी का रहने वाला है। बता दें कि थाना डिवीजन नं.1 में 4-1-17 को व्यक्ति के खिलाफ 420 का मामला दर्ज हुआ था। पीओ स्टाफ के एएसआई सुरिंद्र मोहन, बलराम सिंह व हैड कांस्टेबल मुख्तियार सिंह ने बताया कि 2017 में सुंदरनगर निवासी सतविंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत में बताया था कि व्यक्ति ने सस्ता प्लाट दिलाने के नाम पर 4 लाख 10 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसने प्लाट के मालिक को 2 लाख रुपये ही दिए और उससे 2 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उसके बाद पुलिस ने अदालत में चालान पेश किया। लेकिन व्यक्ति जमानत पर रिहा हो गया। उसके बाद उसे डर था कि ठगी के मामले में सजा हो जाएगी। जिस कारण उसने अदालत में आना बंद कर दिया। इसके बाद अदालत ने समन व वारंट भी जारी किए। लेकिन फिर भी अदालत में नहीं आया। अदालत ने 25 अक्तूबर 2018 को व्यक्ति को भगोड़ा करार दे दिया। उसके बाद आरोपी ठिकाने बदलकर रह रहा था। पीओ स्टाफ ने जसवाल लाहड़ी से व्यक्ति पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed