फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   घर में आग ताप रहे व्यक्ति के कपड़ों में लगी आग, गंभीर

घर में आग ताप रहे व्यक्ति के कपड़ों में लगी आग, गंभीर

Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
घर में आग ताप रहे व्यक्ति के कपड़ों में लगी आग, गंभीर
घर में आग सेक रहे व्यक्ति के कपड़ों में लगी आग, गंभीर
विज्ञापन

पठानकोट। गांव बमियाल में शुक्रवार सुबह आग सेक रहे 50 वर्षीय व्यक्ति के कपड़ों में आग लग गई। इससे पहले कि उनके परिवार वाले काबू पाते आग तेजी से भड़की और चपेट में आकर व्यक्ति 50 फीसदी तक झुलस गया। परिजनों ने झुलसे व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन और हालत बिगड़ने पर उसे अमृतसर रेफर कर दिया। यहां पीड़ित की पहचान शुभकर्ण के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि शुभकर्ण सुबह घर के बाहर आग ताप रहा था, अचानक उनके कपड़ों में आग भड़क गई। वह दिमागी तौर पर परेशान था, इसलिए तुरंत परिजनों को बता नहीं पाया, लेकिन आंगन में खेल रहे बच्चों द्वारा बताने पर घर में मौजूद परिवार के सदस्यों ने आग को बुझाया और सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। सिविल अस्पताल के डाक्टरों ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति 50 प्रतिशत झुलस चुका है। उनकी छाती अधिक झुलसी होने के कारण गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अमृतसर मेडिकल अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed