{"_id":"5ba12ca2867a557f365c27f1","slug":"181537289378-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीड़िता से आरोपी रवि और राजस्थान के कई व्यक्तियस्त्रं ने किया दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ीड़िता से आरोपी रवि और राजस्थान के कई व्यक्तियस्त्रं ने किया दुराचार
Updated Tue, 18 Sep 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से साढ़े तीन माह तक रेप करने वालों पर मामला दर्ज
पीड़िता को अगवा कर राजस्थान ले गए थे चारों आरोपी, फिलहाल फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। जिले की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को अगवाकर राजस्थान के एक गांव में कई दिनों तक दुराचार करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार को साढ़े तीन माह बाद मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि आरोपी रवि उसे घर पर अकेली देख डरा-धमकाकर बाइक पर बैठा कर दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास गुजरती नहर पर ले गया। वहां पर पहले से ही एक कार खड़ी थी जिस पर आरोपी सवार थे। आरोपियों ने उसे कार में बैठा लिया और उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था जिससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो देखा वह राजस्थान के एक गांव में थी। रवि उससे रोजाना जबरदस्ती दुराचार करता था। यही नहीं रवि की शह पर राजस्थान के कई लोगों ने उसके साथ रेप किया। रवि उसे साढ़े तीन माह बाद मक्खू ले आया और एक मकान लेकर उसे वहां पर रखा। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर अपने परिजनों तक फिरोजपुर पहुंची और आपबीती सुनाई।
परिजनों ने थाना कुलगढ़ी में आरोपी रवि कुमार, बोहड़ सिंह, निक्का सिंह व एक अन्य आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता और उसके परिजन पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे। पीड़िता के परिजनों ने अब एसएसपी फिरोजपुर को शिकायत दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।