फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   शराब बरामद करने पहुंचे ठेकेदार के करिंदों व एक्साइज टीम की पिटाई

शराब बरामद करने पहुंचे ठेकेदार के करिंदों व एक्साइज टीम की पिटाई

Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
शराब बरामद करने पहुंचे ठेकेदार के करिंदों व एक्साइज टीम की पिटाई
शराब ठेकेदार के कारिंदों, एक्साइज टीम की पिटाई
विज्ञापन

उकंदवाला में ग्रामीणों ने किया छापामारी टीम का घेराव
सरपंच के पति समेत 15 लोगों को खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो,
जैतो (फरीदकोट)। बाजाखाना रोड़ पर स्थित गांव उकंदवाला में नाजायज शराब बरामद करने के लिए ठेकेदारों के कारिंदों के साथ छापामारी करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम की गांववासियों ने घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी इस दौरान टीम में एक्साइज विभाग के दो इंस्पेक्टरों हरिंद्र सिंह भट्टी व सतवंत सिंह टिवाना को पीटकर उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। घटना की जानकारी मिलने पर सीआईए स्टाफ जैतो के इंचार्ज एसआई जगदीश सिंह बराड़ ने समेत पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर टीम को ग्रामीणों के चंगुल से बचाया।
पुलिस ने आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरिंद्र सिंह भट्टी के बयान पर गांव उकंदवाला की महिला सरपंच अमनदीप तौर के पति जसविंदर सिंह समेत इकबाल सिंह, कुलवंत सिंह,अंगरेज सिंह ,दुल्ला सिंह समेत 8-10 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शराब ठेकेदारों व एक्साइज विभाग को सूचना मिली थी कि गांव उकंदवाला में कुछ लोग नाजायज शराब बेचने का काम करते है। सूचना के आधार पर विभाग के इंस्पेक्टर हरिन्द्र सिंह भट्टी, इंस्पेक्टर सतवंत सिंह टिवाना की अगुवाई में वीरवार शाम एक टीम गांव पहुंची और कुछ घरों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान टीम को किसी भी घर से शराब नहीं मिली तो मौके पर जुटे ग्रामीणों ने टीम को घेरते हुए उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुलिस के केस दर्ज करने की सूचना पर शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने गांव सेढ़ा सिंह वाला के पास जैतो-बाजाखाना मेन रोड़ पर करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रही सरपंच अमनदीप कौर ने आरोप लगाया कि शराब ठेकेदार की ोओर से पिछले कई दिनों से ही गांववासियों को बिना वजह तंग परेशान किया जा रहा था। इस मौके पर पहुंचे सीआईए स्टाफ के इंचार्ज एसआई जगदीश सिंह बराड़ ने डीएसपी कुलदीप सिंह सोही की तरफ से केस की पड़ताल किए जाने का भरोसा देकर धरनाकारियों का गुस्सा शांत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed