{"_id":"5b326c244f1c1bc2378b6021","slug":"181530031140-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर गाड़ियां लूटने और पशु चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर गाड़ियां लूटने और पशु चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे लूट गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार
हाईवे पर गाड़ियां लूटने और पशु चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश
देहात पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार
आरोपियों से 3 गाड़ियां, 13 पशु, एक पिस्टल और तेजधार हथियार किए बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस ने हाईवे लुटेरों और पशु चुराने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों से तीन गाड़ियां, 13 पशु, 1 पिस्टल 315 बोर समेत 2 जिंदा कारतूस, 2 दातर और 150 संगल लोहा बरामद किया। पकड़े आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ सोनी निवासी धिगाना थाना सदर मुक्तसर, हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी निवासी धिगाना थाना सदर मुक्तसर, जसवंत सिंह निवासी वटू मराड़, मुक्तसर, गुरप्रीत सिंह उर्फ अजय निवासी गांव सुरसिंह लोहगढ़ फिरोजपुर, दिलबाग सिंह उर्फ ज्ञानी निवासी धर्मकोट जिला मोगा, मुहम्मद बाला निवासी चोसाना जिला शामली (यूपी) तथा रजवान निवासी बगरा मुजफरनगर (यूपी) के रूप में हुई हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी देहाती गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सभी आरोपी रात के समय हथियारों के बल पर लोगों को बंदी बनाकर उनके पशुओं को चुराते थे। अब यह गैंग जालंधर में दाखिल हुआ था। थाना लाबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली व सीआईए-टू देहाती के इंचार्ज शिव कुमार की नेतृत्व में टीम को गठन कर जांच शुरू की गई। टीम ने 25 जून की शाम को काला संघिया रोड पर दो गाड़ियों से 4 आरोपियों बलविंदर सिंह उर्फ सोनी, हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी, जसवंत सिंह व गुरप्रीत सिंह उर्फ अजय को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए गाड़ियों पर जाली नंबर प्लेट लगाई हुई थी। इन चारों से पूछताछ के बाद ही बाकी तीन आरोपियों दिलबाग सिंह उर्फ ज्ञानी, मोहम्मद बाला और रजवान को पकड़ा गया। एसएसपी ने कहा कि गिरोह का मुख्य सरगना बलविंदर सिंह उर्फ सोनी है, जिस पर पहले से ही पशु चुराने और गाड़ियां लूटने के 31 केस विभिन्न जिलों में दर्ज हैं। यह 18 फरवरी को ही पटियाला जेल से 42 दिनों की पैरोल छुट्टी पर रिहा होकर आया था। लेकिन पैरोल खत्म होने पर बलविंदर सिंह जेल वापस नहीं गया, बल्कि फिर से गैंग बनाकर गाड़ियां लूटने और पशु चुराना शुरू कर दिया। इन चार महीनों के तहत ही इसने करीब 6 गाड़ियां लूटीं और करीब 70 पशु पंजाब के विभिन्न जिलों से चुराए।
आरोपी बलविंदर पर हैं 31 केस
आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ विभिन्न जिलों में 31 केस दर्ज हैं, हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी के खिलाफ भी विभिन्न जिलों में 12 केस, जसवंत सिंह पर जालंधर में 3 मामले व गुरप्रीत सिंह उर्फ अजय के खिलाफ 3 मामले पहले से दर्ज हैं। एसएसपी ने कहा कि बलविंदर सिंह उर्फ सोनी और हरप्रीत सिंह उर्फ लाडी दोनों ही सगे भाई हैं। यह गिरोह हथियारों की बल पर रात के समय गाड़ियां लुटते और फिर चुराई हुई गाड़ी को पेंट कराते और नंबर प्लेट बदल देते थे। यह लूटी हुई गाड़ी को दो महीने तक ही चलाते और बाद में पुरानी गाड़ी को छोड़कर नई गाड़ी लूटते थे। गैंग ने करीब 24 गाड़ियां लूटीं और लगभग 300 पशु चोरी किए। यह गिरोह रात के समय ही पशु चोरी करते थे और अपने साथी दिलबाग सिंह उर्फ ज्ञानी, मोहम्मद बाला व रजवान को पहुंचा देते थे। तीनों चुराए पशुओं को सहारनपुर की मंडी में ले बेच देते थे और रुपये आपस में बांट लेते थे। पुलिस सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड की मांग करेगी, ताकि आरोपियों से पूछताछ की जा सके।