फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेरोइन तस्कर ने सिविल अस्पताल से भागने का किया प्रयास

हेरोइन तस्कर ने सिविल अस्पताल से भागने का किया प्रयास

Fri, 15 Sep 2017 10:12 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन तस्कर ने सिविल अस्पताल से भागने का किया प्रयास
हवालाती ने सिविल अस्पताल से किया भागने का प्रयास
विज्ञापन

लोगों ने दबोचा, आरोपी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
हेरोइन तस्कर हवालाती ने जेल मुलाजिम को धक्का देकर सिविल अस्पताल से भागने का प्रयास किया। अस्पताल में मौजूद लोगों की मदद से तस्कर को काबू किया गया। थाना सिटी पुलिस ने जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक तस्कर सोना उर्फ सोनू और बख्शीश सिंह कोे 13 सितंबर को मक्खू पुलिस ने हेरोइन और नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया था। अदालत में पेश करने के बाद दोनों तस्करों को फिरोजपुर सेंट्रल जेल भेज दिया। सोना बीमारी का बहाना बनाकर सिविल अस्पताल में दाखिल हो गया, ताकि यहां से भागने में कोई दिक्कत न हो। सोना ने जेल मुलाजिमों से कहा कि उसे शौचालय जाना है, जिससे जेल मुलाजिम ने उसकी हथकड़ी खोल दी और शौचालय के दरवाजे के बाहर मुलाजिम खड़ा हो गया। सोना ने जैसे ही दरवाजा खोला और मुलाजिम को धक्का देकर वहां से भाग निकला। मुलामिजों ने शोर मचाया और अस्पताल में मौजूद कुछ लोगों ने तस्कर को दबोच लिया। उक्त मामले की जांच थाना सिटी के एएसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed